!! अनमोल बातें !!
(1)
बच्चों को दण्ड नही दिशाएँ दें!
(अज्ञात)
(2)
अच्छी बात बच्चे की भी मान लो
लेकिन बुरी बात फरिश्ते की भी मत मानो!
(अज्ञात)
(3)
प्रणाम लेने का अधिकार उसी का है,
जो प्रणाम करने वाले से अधिक योग्य हो!
(अज्ञात)
(4)
वही श्रेष्ठ है जो पढ़ता है!
ज्ञान बाँटने से बढ़ता है!!
(डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")
(5)
धन पा जाना बहुत सुलभ है!
सज्जन बन पाना दुर्लभ है!!
(डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")