समर्थक

Tuesday 7 July 2009

‘‘ एक लाश को गोलियों से भूनने वाली पुलिस! शाबाश....!!’’ (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)


मैं भारत में रहता हूँ। इस देश में एक राज्य है ‘‘उत्तराखण्ड’’।

उत्तराखण्ड की छवि देश में एक सीधे-सहज और ईमानदार प्रदेश के रूप में सुविख्यात है। जहाँ इस प्रदेश ने लाखों रण-बाँकुरे सैनिक राष्ट्र को दिये हैं, वहीं इस प्रदेश की पुलिस भी बहादुरी में अपने कीर्तिमान स्थापित करने में पीछे नही रही है।

चार दिन पूर्व यहाँ की पुलिस ने अपना रुतबा कायम करने के लिए एक पढ़े-लिखे निर्दोष नौजवान को थाने में मे ले जाकर इतना मारा कि उसने अपने प्राण त्याग दिये। फिर उसकी लाश को जंगल में ले जाकर गोलियों से छलनी कर दिया।

इस दुर्दान्त कार्य कर को नाम दिया गया एनकाउण्टर।

यह कारनामा तो सिर्फ और सिर्फ उत्तराखण्ड पुलिस ही कर सकती है।

मेरे मन से अनायास ही निकल पड़ता है कि वाह री बहादुर पुलिस!

शाबाश..! शाबाश..! शाबाश....!!!

13 comments:

  1. मयंक जी ये तो बहुत दर्द नाक और शर्मनाक घटना है टीवी पर देखी तो मन बहुत दुखी हुआ निशब्द हूँ आभार्

    ReplyDelete
  2. मयंक जी ये तो बहुत दर्द नाक और शर्मनाक घटना है टीवी पर देखी तो मन बहुत दुखी हुआ निशब्द हूँ आभार्

    ReplyDelete
  3. वाकई .. इस घटना के बारे में सुनकर बहुत शर्म महसूस हुई इस व्यवस्था पर..

    ReplyDelete
  4. क्‍या हो रहा है .. कैसी कैसी खबरें सुनने को मिल रही है ?

    ReplyDelete
  5. Har jagah Police ka chehara yahi hai. kabhi kisi nirdosh ko mate hain to kabhi UP men 500 police wale milkar ek daku ko 3 din men mar pate hain....chintaniy vishay hai.

    फ़िलहाल "शब्द-शिखर" पर आप भी बारिश के मौसम में भुट्टे का आनंद लें !!

    ReplyDelete
  6. लानत है ऐसे (भक्षक) रक्षकों पर!

    ReplyDelete
  7. dukh bhi9 hota hai

    sharm bhi aati hai...


    afsos..bahut afsos !

    ReplyDelete
  8. पुलिस उत्तराखंड की हो या किसी और राज्य की, ऐसी ही होती है.

    ReplyDelete
  9. दुखद समाचार...रक्षक जब भक्षक बन जाएँ...तो क्या किया जाये...
    नीरज

    ReplyDelete
  10. आदरणीय शास्त्री जी ,
    ये कारनामा सिर्फ उत्तराखंड की ही पुलिस नहीं करती .यू पी ,बिहार ,की पुलिस भी इनसे दो कदम आगे है .अब ऐसी स्थिति में बेचारा गरीब आदमी न्याय मँगाने या अपनी सुरक्षअ की बात करने इनके पास कैसे जायेगा ?
    हेमंत कुमार

    ReplyDelete
  11. ऑस्ट्रेलिया में रहकर आपके पोस्ट के दौरान इस दुखद समाचार को सुनकर बड़ा अफ़सोस हो रहा है और शर्म भी महसूस हो रही है! न जाने क्या क्या हो रहा है आजकल हमारे देश में! पता नहीं कब सुधार आयेगी !

    ReplyDelete
  12. sahi farmaya aapne mitra police ka asli chehra ab ujagar hoga cbi ke dwara.....

    ReplyDelete
  13. pulis hai ya daku ?
    jinka beta gya unke dukh ki kya seema hogi?

    ReplyDelete

केवल संयत और शालीन टिप्पणी ही प्रकाशित की जा सकेंगी! यदि आपकी टिप्पणी प्रकाशित न हो तो निराश न हों। कुछ टिप्पणियाँ स्पैम भी हो जाती है, जिन्हें यथासम्भव प्रकाशित कर दिया जाता है।