समर्थक

Wednesday 23 December 2009

"राष्ट्रीय सेवा योजना-एक परिचय!" (डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री "मयंक")

आज इण्टर-नेट पर
राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे में बहुत खोजा,
परन्तु कुछ खास नही मिला।
इसलिए यह पोस्ट लगानी पड़ी।

राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत आने वाले
कार्यक्रमों की एक झलक-

1- शिक्षा एवं मनोरंजन-
क- काम-चलाऊ अक्षर ज्ञान।
ख- स्कूल छोड़ देने वालों की शिक्षा के प्रति रुचि जगाना।
ग- सांस्कृतिक गतिविधियाँ।
घ- सामाजिक बुराइयों का उन्मूलन।

2- पर्यावरण -
क- प्राचीन स्मारकों की सुरक्षा के उपाय।
ख- कूड़े-करकट को खाद में परिवर्तित करना।
ग- पॉलीथीन उन्मूलन।
ग- ग्राम की गलियों की मरम्मत।
घ- हैण्ड-पम्पों की सफाई।
ड.- वृक्षारोपण,उनकी सुरक्षा और देख-रेख।
च- भू-कटाव को रोकना और भूमि का परिरक्षण।
छ- गोबर गैस संयन्त्रों के प्रति रुचि जाग्रत करना।
ज- सौर ऊर्जा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना।
झ- मलिन बस्तियों की सफाई।
ञ- पानी का विश्लेषण।
ट- नदियों और कुओं की सफाई।

3- स्वास्थ्य-
क- रोगों से बतने के उपाय।
ख- सन्तुलित आहार की जानकारी।
ग- स्वच्छ पेय जल के बारे में जानकारी देना।
घ- नियोजित जनसंख्या और परिवार कल्याण।
ड.- रक्तदान शिविर।
च- स्वाइन फ्ल्यू के प्रति लोगों को जागरूक करना।
छ- एड्स से बचाव के उपाय।
ज- नशा उन्मूलन।

4- कृषि-
क- उन्नत खेती के तरीकों को समझाना।
ख- कीट-नाशकों के बारे में जानकारी देना।
ग- खर-पतवार नियन्त्रण।
घ- उर्वरकों के वारे में जानकारी देना।
ड.- स्कर बीजों के बारे में जानकारी देना।

5- समाज सेवा-
क- महिलाओं को बुनाई-सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण देना।
ख- महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जाग्रत करना।
ग- सामाजिक एवं आर्थिक सर्वेक्षण करना।
घ- ग्रामीण दिकास के लिए बैंकों की भूमिका के बारे में बताना।

11 comments:

  1. बहुत अच्छी जानकारी है धन्यवाद्

    ReplyDelete
  2. जानकारी प्रदान करने के लिए धन्‍यवाद !!

    ReplyDelete
  3. अच्छी जानकारी "राष्ट्रीय सेवा योजना" के बारे में

    ReplyDelete
  4. शास्त्री जी, ये तो बहुत अच्छी योजना है।
    आभार इतनी उपयोगी जानकारी के लिए।

    ReplyDelete
  5. अच्छी योजना... पर यह योजना कब कहां और कौन शुरू कर रहा है। सरकार की कई योजनाएं सिर्फ़ कागज़ पर रह जाती हैं।

    ReplyDelete
  6. इस पर पहल हो तो देश में सुधार की क्रांति आ जाएगी..बढ़िया जानकारी..बधाई शास्त्री जी

    ReplyDelete

केवल संयत और शालीन टिप्पणी ही प्रकाशित की जा सकेंगी! यदि आपकी टिप्पणी प्रकाशित न हो तो निराश न हों। कुछ टिप्पणियाँ स्पैम भी हो जाती है, जिन्हें यथासम्भव प्रकाशित कर दिया जाता है।