समर्थक

Wednesday 16 September 2009

‘‘माँ का हत्यारा, पुत्र’’ (डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’)


पिछले वर्ष की बात है। मन में दशहरा और दीपावली का उत्साह था।

अचानक खबर आई की मौसी जी का देहान्त हो गया है।
जैसे-तैसे भागे उनके गाँव की ओर......।
मौसी जी के शव को शमशान ले जाने की तैयारी थी।
दाह संस्कार करके आये तो जानकारी की गई कि मौसी जी का तो स्वास्थ्य बहुत अच्छा था, वो अचानक कैसे चली गईं।
घर में सभी कुछ न कुछ छिपाते हुए मिले। लेकिन मौसा जी ने मुझे एक ओर ले जा कर भारी मन से बताया कि घर में माँ-बेटे में कलह हुई थी।
इसी में ..............ने अपनी माँ को छत से धक्का दे दिया। वो सम्भल नही पाई और छत से नीचे गिर गई। सिर में चोट लगी और उसने तड़प-तड़प कर प्राण त्याग दिये।
इसके साथ ही मौसा जी फफक कर रो पड़े।
...........घर का इकलौता पुत्र था। किसी से कुछ बताते भी नही बन रहा था। बस मन मे ही सारे गुबार भरे थे मौसा जी के।
वाह..........!
क्या जमाना आ गया है कि ................को जरा सा बुखार आ जाने पर भी मौसी जी परेशान हो जाती थीं।
परन्तु वही पुत्र ....................!
इसने न केवल अपनी माता का दूध ही नही लजाया, अपितु अपनी सगी माँ की कोख को भी कलंकित कर दिया।
इसके बाद मौसा जी ने उससे सारे सम्बऩ्ध तोड़ लिए। उनके नाम पर ५० बीघा खेती की जमीन थी। उसमें उन्होंने मौसी जी नाम से एक अनाथालय खोल दिया है।
अब यह मातृहन्ता पुत्र मजदूरी करता है और दुनिया की झिड़कियाँ भी खाता है।
शायद उसके लिए यह सजा कम है।

15 comments:

  1. ये बहुत ही शर्मनाक वाकया है। पता नहीं आपके मौसाजी ने क्या क़दम उठाया लेकिन, अगर मैं होती तो सारे रिश्ते ख़त्म कर चुकी होती।

    ReplyDelete
  2. क्या कहा जाय। समझ में नहीं आ रहा। जो भी हुआ दर्दनाक रहा।

    ReplyDelete
  3. सच मे ही बेहद शर्मनाक प्रसंग है आभार्

    ReplyDelete
  4. सच मे ही बेहद शर्मनाक प्रसंग है आभार्

    ReplyDelete
  5. जानकर बहुत अफ़सोस हुआ है. क्या किसी ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई?

    ReplyDelete
  6. padh kar shock hua......... par us matruhanta ko uske kiye ki saza mil gayi.......

    ReplyDelete
  7. Uske liye har saza kam hai.."un kitabon ham qabile zaptee sajhate hain, jinhen padhke bachhe baap ko khaptee samajhte hain..." baat to isse kaheen adhik sangeen huee..ya shayad maa zinda rah gayi hoti to sochiye, bete ne hatya ka yatn kiya,ye soch zinda jalee hoti..

    ReplyDelete
  8. दुखद..........
    अत्यन्त दुखद.....

    परमात्मा ऐसी संतान देने से बेहतर है न दे..........

    ReplyDelete
  9. behad sharmnaak aur behad dukhad...........aapke mausa ji ne sahi kiya aur uske karmon ki sazaa wo bhog hi raha hai isi se pata chalta hai ki uske yahan bhi der hai magar andher nahi.isiliye kaha gaya hai.........aise bete se to na hona achcha.

    ReplyDelete
  10. बहुत ही शर्मनाक दुर्घटना है. ऐसी ही औलाद को नालायक कहते हैं.

    ReplyDelete
  11. बहुत ही निंदनीयः घटना | हा पर उसको सज़ा भी मिल गई |इसको कहते है उसकी लाठी मे आवाज़ नही होती |

    ReplyDelete
  12. तनाव और गुस्से ने आम आदमी का जीवन नर्क बना दिया है और उसी गुस्से के नतीजे ने …………………… उसे जीते जी नर्क भोगने पर मज़बूर कर दिया,मगर इसमे मौसीजी और मौसाजी का क्या दोष था।

    ReplyDelete
  13. बहुत ही शर्मनाक, दुखद और दर्दनाक घटना है! भगवान ऐसी औलाद किसीको न दे!

    ReplyDelete
  14. एक ही बेटा था उनका .. अधिक लाड प्‍यार में बर्वाद हो गया .. बच्‍चों को हर उम्र में उसके अनुरूप जिम्‍मेदारी देनी चाहिए .. वैसे कर्म का फल तो वह भोग ही रहा है .. सजा मिलनी भी चाहिए !!

    ReplyDelete
  15. DARDNAK...ATYANT HRIDAYVIDARAK GHATANA....AISE DUSHTA LADKO KE LIYE....KOI BHI SAJA KAM HAIN KYOKI ISNE MATRATAVA BHAVNAYEN RISHTE SABKA KATLA KAR DIYA HAIN.

    ReplyDelete

केवल संयत और शालीन टिप्पणी ही प्रकाशित की जा सकेंगी! यदि आपकी टिप्पणी प्रकाशित न हो तो निराश न हों। कुछ टिप्पणियाँ स्पैम भी हो जाती है, जिन्हें यथासम्भव प्रकाशित कर दिया जाता है।